फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cash and jewelery stolen from two houses

दो घरों से अस्सी हजार नगदी व जेवरात ले गए चोर

Sat, 12 Mar 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from two houses
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थानाक्षेत्र के तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। दो घरों से जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। तीसरे घर में गृहस्वामी के जागने पर चोर सामान छोड़कर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात चोरों ने लोधीपुरा गांव के विनोद राजपूत के घर से झुमकी, पायल, मंगलसूत्र व दस हजार रुपये चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मजरा बिपतपुरा में चोर ने रामप्रकाश के मकान को निशाना बनाया। राम प्रकाश ने बताया कि वह खेतों की रखवाली को गया था। घर पर महिलाएं थीं। चोर नीचे के कमरों का ताला तोड़कर दो बक्सा उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह दोनों खाली बक्से बगल के खंडहर में पड़े मिले हैं। उसमें रखा 70 हजार रुपये चोर निकाल ले रहे हैं। दिल्लीपत ने बताया कि चोर उसके घर में घुस कमरे का ताला तोड़ने लगे। आहट सुन उनके चिल्लाने पर वह भाग गए। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed