फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Case registered against seven people of the main party for assault

Hamirpur News: प्रधान पक्ष के सात लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज

Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case registered against seven people of the main party for assault
सरीला/मुस्करा। मुस्करा थानाक्षेत्र के बंडवा गांव में अन्ना मवेशियों की शिकायत पर ग्राम प्रधान की बेटियों, पत्नी व पांच अन्य लोगों ने वृद्ध व उसकी पुत्र वधू के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित सर्वेश रानी पत्नी सुरेश राजपूत ने दी तहरीर देकर बताया कि 12 नवंबर को ग्राम प्रधान प्रताप सिंह से अन्ना मवेशियों की शिकायत करने उसके घर गई थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान के घर पर मौजूद उनकी दो पुत्रियां, पत्नी, एक अन्य महिला, दो पुरुष व दो अज्ञात लोगों ने उसको एवं उसके पिता पंचम सिंह को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही जानमाल की धमकी दी है। पीड़िता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं मारपीट का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। थानाध्यक्ष ब्रजमोहन ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान की पुत्रियां रेखा, वर्षा सहित कुल सात लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कहा कि घायलों का मेडिकल करवाया गया है। जिसमें कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दो पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
सरीला। भेड़ी डांडा गांव निवासी बच्चू बसोर ने दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को शाम चबूतरे पर बैठा था। तभी गांव के सिद्धन, संजय, पुष्पेंद्र व यशेंद्र ने आकर उससे मारपीट करने लगा। लोगों के आने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष के सिद्धन ने दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार शाम मंदिर के दर्शन कर वापस घर आ रहा था। जैसे ही बच्चू के दरवाजे से गुजरा तो राकेश, सोनू, बच्चू व सीताराम ने गाली-गलौज कर मारपीट की है। थाना प्रभारी सभाजीत सिंह पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed