फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   case filed in fyring case

फायरिंग करने वाले चारों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
case filed in fyring case
भरुआसुमेरपुर। सोमवार की रात शादी समारोह के दौरान फायरिंग कर दहशत पैदा करने वाले चार सगे भाइयों के खिलाफ प्राणघातक हमले के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से दो भाइयों के खिलाफ पूर्व से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कुंडौरा गांव निवासी राजेश सिंह की पुत्री का सोमवार रात मंडप कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में शामिल होने मांझखोर रमेड़ी निवासी अवनीश सिंह अपनी मां के साथ आया था। वह राजेश सिंह के दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव निवासी दिनेश सिंह, मनीष उर्फ देवेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, ऋषिराज सिंह ने पुराने जमीन के विवाद के चलते अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

अवनीश सिंह ने घर में घुसकर जान बचाई। अचानक हुई फायरिंग से मंडप कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। चारों भाई गाली गलौज कर जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। अवनीश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चारों सगे भाइयों के खिलाफ प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज किया है। दो भाइयों दिनेश सिंह एवं मनीष सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed