फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Carrot grass causes bronchitis, skin diseases and asthma

Hamirpur News: ब्रोंकाइटिस, त्वचा रोग व अस्थमा का कारण बनती है गाजर घास

Tue, 22 Aug 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 22 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Carrot grass causes bronchitis, skin diseases and asthma
हमीरपुर। मानव व पशुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गाजर घास के नियंत्रण को कृषि विभाग ने एडवायजरी जारी की है। जिला कृषि अधिकारी ने खेतों में खरपतवार के रूप में पैदा होने वाली गाजर घास को फूल लगने से पूर्व उखाड़ कर कंपोस्ट बना प्रयोग करने की सलाह दी है। साथ ही इसे दवाओं का प्रयोग करने के साथ अन्य तरीकों से नष्ट करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर चौधरी ने बताया कि गाजर घास (पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस) जिसे आमतौर पर कांग्रेस घास, सफेद टोपी असाडी, गाजरी, चटक चांदनी आदि नामों से जाना जाता है। इसमें लगभग 5000 से 25000 बीज/पौधा पैदा करने की क्षमता होती है। बीज अपने कम वजन के कारण हवा, पानी और मानवीय गतिविधियों द्वारा आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

गाजर घास को सबसे अधिक खतरनाक खरपतवारों में गिना जाता है क्योंकि यह मनुष्यों और पशुओं में त्वचा रोग (डरमेटाइटिस), अस्थमा व ब्रोंकाइटिस जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। फूल आने से पहले इस खरपतवार को उखाड़कर कंपोस्ट या बर्मी कंपोस्ट बना लें। इसे विस्थापित करने के लिए चकोड़ा व गेंदा जैसे स्वस्थायी प्रतिस्पर्धी पौधों की प्रजातियों के बीज का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकृषित क्षेत्रों में संपूर्ण वनस्पति नियंत्रण के लिए ग्लाइफोसेट (1 1.5%) जैसे शाकनाशी का छिड़काव करें। मिश्रित वनस्पति में पार्थेनियम के नियंत्रण को मेट्रिब्यूजिन (0.3-0.5%) या 2,4-डी (1.0-1.5%) का छिड़काव फूल आने से पहले करें। ब्लाक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार / कृषि रक्षा इकाई पर संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए रोगग्रस्त पौधों की फोटो खींच कर व्हाट्सअप नंबर 9452247111 या 9452257111 पर भेजें या रोग के संबंध में एसएमएस करें और 24-48 घंटे के अंदर अपनी समस्या का समाधान पाए।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed