{"_id":"673cd1773c906193290e198c","slug":"car-collides-with-electric-pole-five-injured-hamirpur-news-c-12-1-jhs1001-903974-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कार बिजली के पोल से टकराई, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कार बिजली के पोल से टकराई, पांच घायल
Tue, 19 Nov 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। चालक को झपकी आने से कार बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। सभी लोग बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे।
औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी मोहब्बत सिंह (44) ने बताया कि सोमवार को हरिओम यादव की कार से बागेश्वर धाम के दर्शन करने गए थे। मंगलवार सुबह परिवार सहित वापस लौट रहे थे।
बताया कि नगर में चरखारी रोड पर बिजली पावर हाउस के पास चालक हरिओम यादव को झपकी आ गई। इससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में कार सवार मोहब्बत सिंह, उनके बड़े भाई यशपाल सिंह (48), मां मुन्नीदेवी (70), पत्नी नीलम (42) व भतीजा अजय कुमार (19) घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। (संवाद)