फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Candidates' faces lit up after seeing the paper easy, 291 were absent

Hamirpur News: पेपर आसान देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे, 291 रहे अनुपस्थिति

Sat, 21 Feb 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Candidates' faces lit up after seeing the paper easy, 291 were absent
हमीरपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले के 43 केंद्रों पर शुरू है। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान व दूसरी पाली में इंटर की इतिहास विषय की परीक्षा कराई गई। पेपर आसान आने पर परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। हालांकि 5,860 परीक्षार्थियों में 2910 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने दौरा कर व्यवस्था देखीं।
विज्ञापन


शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल में इस विषय में 4,110 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 3,900 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 210 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की इतिहास विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1,549 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 1,477 छात्रों ने परीक्षा दी और 72 अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटर की फल एवं खाद्य संरक्षण विषय में 201 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 192 छात्रों ने परीक्षा दी हैं, जबकि नौ छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed