{"_id":"4fc2f6e76c0ac294d60c30820472e52e","slug":"cancer-symtems-in-86-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 रोगियों में मिले कैंसर के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
86 रोगियों में मिले कैंसर के लक्षण
ब्यूूराे/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. रामनारायन गुप्ता की पुण्यस्मृति में जेसीआई ने बुधवार को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ग्वालियर के चिकित्सकों ने 232 मरीजों की जांच की। 86 मरीजों में कैंसर के लक्षण मिले।
विज्ञापन
पुराने सरकारी अस्पताल में आयोजित शिविर में ढाई सौ से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया।
कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ग्वालियर से आए प्रोफेसर डा. बीआर श्रीवास्तव, डा. एमलाल अग्रवाल, डा. रविन्द्र जैन, महिला कैंसर विशेषज्ञ डा. रजनी अग्रवाल ने मरीजों की बायोप्सी, एफएनएसी से जांच पड़ताल की। जांच के दौरान स्तन कैंसर के 10, लीवर के 2, बच्चादानी के 3, ब्लड कैंसर के 3, मुख के 57, फेफडो़ं के कैंसर के 7 मरीज समेत 86 मरीजों में कैंसर के लक्षण मिले।
विज्ञापन
मौके पर शोध संस्थान के संचालक डा. बीआर श्रीवास्तव ने कहा कि कैंसर जानलेवा बीमारी है। उनका उद्देश्य कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को अच्छा इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी से 48 फीसदी पुरुषों और 30 फीसदी महिलाओं में कैंसर होने की आशंका रहती है। कैंसर से पीड़ित व्यक्ति का दो लाख तक का इलाज उनकी संस्था नि:शुल्क करती है। चिकित्सकों की टीम ने 86 मरीजाें को इलाज के लिए ग्वालियर तक पहुंचने का
विज्ञापन
रेलवे का पास भी दिया। शिविर में कार्यक्रम निदेशक डा. सुरेंद्र सिंह, अध्यक्ष अनवार मुहम्मद, धर्मेंद्र कोष्टा, सेमुअल इंदर, विनय अग्रवाल, केजी अग्रवाल, अनूप सचान, प्रदीप गुप्ता, अनिल पुरवार, शिवशरण स्वर्णकार, नवीन बुधौलिया, मुकेश गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे।