फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Canal water filled the fields, 29 bigha crops drown

Hamirpur News: खेतों में भरा नहर का पानी, 29 बीघा की फसल जलमग्न

Wed, 20 Dec 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Canal water filled the fields, 29 bigha crops drown
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राठ। औंड़ेरा रोड पर नहर का पानी खेतों में भरने से पांच किसानों की 29 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है सिंचाई विभाग द्वारा मंडी के पीछे नहर बंबा बंद कर औंड़ेरा के पास बिकटोरा मौजा का बंबा खोल दिया गया। जिससे खेतों में पानी भर गया।

अतरौलिया मोहल्ला निवासी रामादीन यादव ने बताया सिंचाई विभाग ने मंडी के पीछे 12 बीघा सेक्टर के बंबा में मिट्टी डालकर बंद दिया। वहीं औंडेरा के पास बिकटोरा मौजा की नहर के बंबा से पानी खोल दिया है। जिससे बंबा का पानी खेतों में भर गया। रामादीन ने बताया खेत में पानी भरने से उनकी सात बीघे की गेहूं की फसल डूब गई। वहीं गुल्लू खेवरिया की पांच बीघा की मटर, मातादीन की तीन बीघा की मटर, आनंद की 11 बीघा की गेहूं, माता प्रसाद मिश्रा की तीन बीघा खेत की गेहूं की फसल डूब गई।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी को वाट्सएप के माध्यम से शिकायत की है। वहीं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रामसिंह ने कहा मंगलवार दोपहर नहर का पानी बंद करा दिया था। रात के समय अज्ञात किसानों ने मनमाने तरीके से गेट खोल दिए। जिससे खेतों में पानी भर गया। उन्होंने कहा मौके पर पहुंच कर गेट को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed