{"_id":"6ab4185681c055dced091a15","slug":"bus-overturns-in-ditch-while-trying-to-save-cattle-woman-injured-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145472-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मवेशियों को बचाने में खाई में पलटी बस, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मवेशियों को बचाने में खाई में पलटी बस, महिला घायल
विज्ञापन
फोटो 23 एचएएमपी 30- बीरा गांव के पास खाई में पलटी बस और मौजूद लोग। संवाद
सरीला। थाना जरिया के बीरा गांव के पास बुधवार शाम मवेशियों के झुंड को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी गोहांड भेजा। वहीं अन्य यात्री सुरक्षित रहे।
प्राइवेट बस चंडौत से करीब 15 यात्रियों को लेकर राठ जा रही थी। शाम करीब चार बजे बीरा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक अचानक बस के सामने मवेशियों का झुंड आ गया। चालक ने इन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में लगी झाड़ियों में पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में राठ के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी सुनीता (45) पत्नी मंगल घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया है।
राठ निवासी बस चालक तलामत ने बताया कि बस नौरंगा निवासी अमित तिवारी की है। कहा कि मवेशियों का झुंड अचानक सड़क पर आ जाने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में एक महिला को मामूली चोट आई है जबकि अन्य यात्री और चालक सुरक्षित हैं।