{"_id":"6918c9effdfe0dbaf60f06c4","slug":"bundelkhandi-folk-dance-captivated-the-audience-at-the-childrens-fair-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-132582-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बाल मेले में बुंदेलखंडी लोकनृत्य ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बाल मेले में बुंदेलखंडी लोकनृत्य ने मन मोहा
Sun, 16 Nov 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 36- बाल मेले के दौरान बच्चों के स्टॉल को निहारते दर्शक। संवाद
- फोटो : एसटीएफ और एका पुलिस द्वारा गिरफ्तार मिलावटी पेट्रोल-डीजल के कारोबार में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह। स्रोतःपुलिस
मौदहा (हमीरपुर)। सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय बाल मेले का दूसरा दिन उत्साह और रंगारंग गतिविधियों से भरा रहा। बच्चों ने मंच पर बुंदेलखंडी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, योगाभ्यास, समूह नृत्य और सामाजिक संदेशों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
महोत्सव का शुभारंभ एसडीएम करनवीर सिंह ने किया l बाल मेले में लगे विज्ञान मॉडल, पर्यावरण प्रोजेक्ट, हस्तशिल्प, चित्रकला और कला प्रदर्शनी के स्टॉलों पर पूरे दिन अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ जुटी रही। फूड स्टॉल भी बच्चों और अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र रहे। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिनव दास ने कहा कि बाल मेला छात्रों की प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारने का प्रभावी माध्यम है।
इसी प्रकार सरस्वती पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानें लगाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन शिवकुमार पांडेय ने किया। प्रबंधक सिद्धान्त पांडेय ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।