{"_id":"597e13924f1c1be2068b4765","slug":"bullocks-killed-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल ने किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैल ने किसान को मार डाला
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में दवा का छिड़काव कर बाइक से घर लौट रहे किसान के पेट में एक अन्ना घूम रहे बैल ने सींग मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जलालपुर थाने के लोधीपुरा गांव निवासी किसान मनोज कुमार (40) पुत्र निरपत के पास करीब पांच बीघा जमीन है। जिस पर खेती कर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। किसान ने इस साल अपने खेत में उड़द की फसल बोई थी। खेत में खड़ी फसल के साथ खरपतवार उगने के कारण शनिवार को मनोज दवा का छिड़काव करने खेत पर गया था।
शाम करीब छह बजे जब वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी सरीला बरहरा गांव के बीच सड़क पर जा रहे एक अन्ना बैल ने उसके पेट में सींग मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे तभी रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक किसान के चचेरे भाई बिपत पाल ने बताया कि मनोज को एक पुत्र अजय (13) है।