{"_id":"57e02c3a4f1c1b1356a82774","slug":"bull-attack-death-of-farmer-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मुंडेरा में किसान की मौत पर शोकाकुल परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। थाना सुमेरपुर के मुंडेरा गांव में खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन अस्पताल लेकर चले, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
मुंडेरा गांव निवासी कालीदीन (60) अपने खेत में खड़ी तिल की फसल की रखवाली कर रहा था। तभी एक आवारा छुट्टा सांड़ उसके खेत में तिल की फ सल चरने लगा। इस पर किसान ने उसे खेत से भगाने की कोशिश की। तभी मरकहे सांड़ ने किसान ने उस पर सींगों से हमला कर दिया। खेत के बगल में काम कर रहे पड़ोसी अशोक, अरुण व बच्चा ने दौड़कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक सांड़ ने उसे सींगों से घायल कर दिया। पंकज ने बताया कि चाचा सुमेरपुर पीएचसी लेकर आ रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन