{"_id":"5810f0304f1c1bcf75bc4194","slug":"brothers-beat-50-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों को पीटकर 50 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों को पीटकर 50 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा थानाक्षेत्र के मसगांव के निकट मुख्य मार्ग पर बीती रात न्यूरिया गांव की महिला कोटेदार के दो भाइयों से चार बदमाशों ने मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश दो बाइकों से आए थे और वारदात के बाद भाग निकले। घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने मुस्करा थाने में दी है।
विज्ञापन
न्यूरिय गांव की कोटेदार पूनम व उसके भाई रोहित तथा मनोज पुत्रगण देवकरन अपने कोटे का तेल उठाने मंगलवार को मुस्करा गए हुए थे। देर शाम इंतजार करने के बावजूद इनको तेल का उठान नहीं हो सका। वहां के डीलर ने तेल के जमा 40 हजार रुपये वापस कर दिए। महिला कोटेदार तो किसी वाहन से शाम को ही घर वापस आ गई।
विज्ञापन
लेकिन उसके दोनों भाई जो गांव से ट्रैक्टर लेकर मिट्टी का तेल लेने गए थे। देर शाम लौट रहे थे। इनका कहना है कि जिस समय वह लोग मसगांव के निकट मुख्य मार्ग में नहर के पास पहुंचे। तभी दो बाइकों में सवार चार युवकों ने ट्रैक्टर रोक लिया। रोहित व उसके भाई मनोज को नीचे उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उक्त बदमाशों ने उनके तेल के 40 हजार रुपये व दस हजार जो अलग पड़े थे छीन लिए। बुधवार को पीड़ितों ने मुस्करा थाने में इस घटना की लिखित तहरीर दी। मुस्करा थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।