फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Brother had killed elder brother over illicit relations

अवैध संबंधों को लेकर भाई ने बड़े भाई की थी हत्या

Sat, 14 Aug 2021 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Brother had killed elder brother over illicit relations
घटना की जानकारी देते एसपी कमलेश दीक्षित,पीछे पुलिस कर्मियों के बीच में खड़ा आरोपी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के महेरा गांव में करीब एक वर्ष पूर्व युवक की हत्या मामले का शनिवार को पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भाई ने बड़े भाई की हत्या की थी। इस मामले में मृतक के पिता ने गांव निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। फरार हत्यारोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसे शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि 16 अगस्त 2020 को महेरा निवासी हरिसिंह राजपूत ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उनके पुत्र मूलचंद्र की हत्या कर शव रास्ते में फेंक दिया है। इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के नृपत उनके भाई हलकुट्टा और उनके बेटे नृपत, क्रांति पत्नी हलकुट्टा और ओमवती पत्नी नृपत के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करा था। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष विजय सिंह ने की।
विज्ञापन

ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर नामजदगी गलत पाई। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन से वादी के पुत्र राजकुमार का नाम प्रकाश में आया। तथ्य आए कि राजकुमार को शक था कि मूलचंद्र का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इस कारण मूलचंद्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि घटना के बाद से राजकुमार फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि जिसके आधार पर न्यायालय ने 23 दिसंबर 2020 को एनबीडब्लू जारी किया था। इसके बाद एसपी ने आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया। बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया कि मृतक चार भाई थे। इसमें मूलचंद्र की हत्या हो गई। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed