{"_id":"625ef828f201ac1851430f40","slug":"brother-died-of-electrocution-at-sister-s-pavilion-hamirpur-news-knp692131778","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के मंडप पर भाई की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के मंडप पर भाई की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के करगवां गांव में चचेरी बहन के मंडप पर डीजे बजा रहे भाई की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन सीएचसी उसे लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया।
करगवां गांव निवासी चरन सिंह की पुत्री नेहा की बुधवार को बरात आनी है। सोमवार को घर पर मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें चरन सिंह का भतीजा अनूप कुमार (19) डीजे बजा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 12 बजे कोतवाली पुलिस गस्त करने गांव पहुंची। उस वक्त भी देर रात तक डीजे पर डांस हो रहा था। अनूप को जैसे ही पुलिस का पता लगा, वह हड़बड़ाहट में डीजे का तार निकालने लगा और उसी समय करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया।
सीएचसी में डॉ.भरत राजपूत ने अनूप को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शादी की खुशियों पर मातम छा गया। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। अनूप अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था जो शादी समारोह में टेंट पंडाल व डीजे लगाने का काम करता था। वहीं कोतवाल दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।