फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Booth agents are required to get both doses of the vaccine

कोरोना टीका लगवाने का एजेंटों को देना होगा प्रमाण पत्र

Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Booth agents are required to get both doses of the vaccine
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान बूथों पर लगने वाले एजेंटों को वैक्सीन की दोनों डोज लग जाने का प्रमाण पत्र देना होगा। ऐसे में सभी दलों ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। दूसरी ओर प्रशासनिक अमला कोरोना गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए कमर कसे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में हर दिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद अब इससे प्रशासन व राजनीतिक दल दोनों को जूझना पड़ रहा है। चुनाव तैयारी में कर्मचारियों का कई बार प्रशिक्षण होगा, कार्यशालाएं होगी। इसमें छोटी सी गलती भी भारी हो सकती है। एक साल पहले प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान भी कोरोना वायरस के चलते प्रत्याशी, एजेंट व पदाधिकारियों को कई परेशानी उठानी पड़ी थी। मतगणना के लिए कोरोना टेस्ट प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया था। एजेंटों को लंबी लाइनें लगानी पड़ी थीं। टेस्ट के दौरान कोरोना मरीज मिलने पर वहां बदलाव भी किया गया था।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया कि पोलिंग बूथों में जो भी मतदान एजेंट बनाए जाएंगे। उनको कोविड-19 की दोनों डोज लेना अनिवार्य होगा। ऐसा न होने पर उनको मतदान केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। जिन बुजुर्गों को दोनों डोज लग चुकी है, उन्हें बूस्टर डोज लेना अनिवार्य होगा। दस मार्च को मतगणना स्थल पर भी यह नियम लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed