फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bolero filled with harias hit pole, three injured

बारातियों से भरी बोलेरो पोल से टकराई, तीन घायल

Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bolero filled with harias hit pole, three injured
राठ। कस्बे में नहर वाईपास कांशीराम कालोनी के पास निर्माणाधीन हाईवे के बीच में खड़े खंभे से बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। मौदहा और सरीला में हुए अलग-अलग हादसों में बाइक सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राठ में जरिया थाने के करियारी गांव निवासी हरीसिंह ने बताया कि गुरुवार रात एक शादी समारोह में शामिल होकर झांसी के सिमरधा से वापस गांव जा रहे थे। बोलेरो में उसके साथ सात अन्य लोग सवार थे। कस्बे में नहर बाईपास पर कांशीराम कालोनी के सामने निर्माणाधीन हाईवे पर खड़े विद्युत पोल से टकराकर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे में उसमें सवार डकोर के बंधौली निवासी प्रकाश (45) पुत्र कुंवरलाल, करियारी निवासी बृजकिशोर (55) पुत्र परशुराम व सरीला निवासी जगदीश (45) पुत्र रामेश्वर घायल हुए। कालोनी के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जगदीश को मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। वहीं मझगवां के खिरिया निवासी अशोक कुमार (10) पुत्र कदीर पेड़ से गिरकर, अमगांव निवासी अमरसिंह (40) पुत्र पंचा व सैदपुर निवासी ज्ञान देवी (48) पत्नी रामदास ऊंचाई से गिरकर घायल हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी मौदहा के अनुसार, बिवांर थानाक्षेत्र के ग्राम छानी निवासी सुनील (18) पुत्र रामकुमार व मलखान (45) पुत्र सिद्धा अपनी बाइक से शादी समारोह में कोतवाली क्षेत्र के गांव खंडेह जा रहे थे। नेशनल हाईवे 34 पर नरायच के पास सामने से आ रहे ट्रक की लाइट से आंखें चुधिया गई। गाड़ी असंतुलित होकर पुलिया में गिर गई। मलखान का हाथ फैक्चर हुआ और दूसरे के भी चोटें आईं। दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

संवाद न्यूज एजेंसी सरीला के अनुसार, गुरुवार रात लगभग नौ बजे खेड़ाशिलाजीत गांव निवासी मूलचंद्र (40) अपने साथी केशव (42) के साथ गुंदेला जा रहे थे। बंडवा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर गांव वापस जा रहे करही गांव निवासी राहुल ( 20) व राशी (18) सवार थे। हादसे में घायल चारों लोगों को एंबुलेंस से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मूलचंद्र व केशव की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed