फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Body of farmer, missing for three days, found in pond

Hamirpur News: तालाब में मिला तीन दिन से लापता किसान का शव

Sat, 17 Oct 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Body of farmer, missing for three days, found in pond
- पांच साल से मिर्गी के दौरे से थे परेशान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


राठ। तीन दिन से लापता किसान का शव शुक्रवार शाम गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें करीब पांच साल से मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
मझगवां थाना क्षेत्र के गिरवर गांव निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि उनके दादा मानसिंह राजपूत (65) को मिर्गी के दौरे आते थे। वह मानसिक रूप से भी परेशान रहते थे और घर से बिना बताए चले जाते थे। तीन दिन पहले घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम गांव के बाहर स्थित बड़े तालाब में उनका शव पानी में उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। सौरभ ने बताया कि दादा के नाम करीब 10 बीघा कृषि योग्य भूमि है। वह दादा के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाते थे। वृद्ध की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति की मौत से दादी देशरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed