फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   - Board of Secondary Education released the calendar of 2022-23

दो खंडो में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
- Board of Secondary Education released the calendar of 2022-23
हमीरपुर। नई शिक्षा नीति के तहत अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और कक्षा नौवीं की परीक्षा दो खंडों में होगी। पहले खंड में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिनके उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। वहीं दूसरे खंड में वर्णनात्मक प्रश्न होंगे जिनके उत्तर पारंपरिक उत्तर पुस्तिका पर देने होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए वार्षिक कैलेंडर को जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत प्रथम खंड में पूर्णांक के 30 फीसदी अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। द्वितीय खंड में शेष 70 प्रतिशत अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न होंगे। नए पैटर्न के दोनों कक्षाओं में पांच मासिक परीक्षाएं होंगी। इनमें तीन परीक्षाएं बहुविकल्पीय तो दो पेपर वर्णानात्मक होंगे।यूपी बोर्ड के कलेंडर के अनुसार 9वीं, 10 वीं की परीक्षा का बदला पैर्टन नई शिक्षा नीति तहत होगा। बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि एमसीक्यू पर आधारित पहले तीन मासिक टेस्ट जुलाई और नि नवंबर के अंतिम सप्ताह फरवरी रन 2023 के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे, जबकि वर्णनात्मक परीक्षा अगस्त और नवंबर के अंतिम दो सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। अर्द्धवार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह में और अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा अक्तूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। सत्र 2022-23 में हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

20 जनवरी तक पूरा होगा कोर्स
-यूपी बोर्ड ने कैलेंडर में निर्देश दिए गए हैं कि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम 20 जनवरी, 2023 तक सभी कक्षाओं के लिए पूरा कर लिया जाए। इसके अलावा, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में आयोजित होनी हैं, जबकि, कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed