फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BJP workers took out procession

उत्साह से मनाया स्थापना दिवस, निकाली शोभायात्रा

Thu, 07 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out procession
हमीरपुर। भाजपाइयों ने पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया। कार्यालय में झंडा फहराने के बाद शहर में शोभायात्रा निकाली। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, गणेश यादव, शिव प्रकाश सिंह सेंगर, राजीव शुक्ला, आराधना राजपूत, नरवेंद सिंह, रामदास सुदर्शन, किशन व्यास, अरविंद श्रीवास्तव, लक्ष्मी रतन साहू, संतराम गुप्ता, महेंद्र सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गहरौली संवाद के अनुसार गांव व छानी कस्बे में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण के बाद शोभायात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष चक्रवर्ती शुक्ला, महामंत्री रामचंद्र शर्मा ने विचार व्यक्त किए। हरगोविंद प्रजापति जिपं. सदस्य, अरुण वर्मा प्रधान प्रतिनिधि, धीरज चौरसिया, सर्वेश प्रधान, गुरू प्रताप सिंह प्रधान आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुस्करा संवाद के अनुसार ध्वजारोहण मंडल अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने किया। जिला प्रमुख सुनील कुमार अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह नन्ना, ब्लाक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, बॉबी लक्षकार, प्रीति द्विवेदी, शैलेंद्र अवस्थी, तरुण सिंह, शक्ति चौरसिया, भूपेंद्र राजपूत, धर्मपाल सिंह राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार भाजपा जिला महामंत्री रोहित शिवहरे के आवास पर मंडल अध्यक्ष पूर्वी अरिमर्दन सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया। मंडल प्रभारी जगदीश व्यास ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी के रीति और नीति पर प्रकाश डाला और पार्टी का ध्वज फहराया। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधानमंत्री के लाइव उद्बोधन को सुना गया। देवेंद्र पालीवाल, भार्गव मिश्रा, मीना यादव, उषा सिंह, सुनीता शिवहरे, राखी शिवहरे, गीता वर्मा, सबीना खातून, श्याम धुरिया, पवन सैनी, राजेश सहारा, संतोष कुमार कुशवाहा, सुशील गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शिवनारायण सोनकर व नवल किशोर शुक्ला आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कुरारा संवाद के अनुसार भाजपा स्थापना दिवस प़र ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद नगर में शोभा यात्रा निकाली गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशारानी कबीर, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल व समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed