फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   bjp workers saw destroyed crops

भाजपाइयों ने देखी बर्बाद फसलें

Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
bjp workers saw destroyed crops
मौदहा में ओलावृष्टि से बर्बाद गेहूं की फसल देखते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि किसानों पर कहर बनकर टूटी है। तीन दर्जन से अधिक गांवों में फसलें बर्बाद होने से किसान परेशान हैं। मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद व्यास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर किसानों का दर्द बांटा। भाजपा नेताओं ने खेतों में जाकर फसलों की क्षति देखी। तहसील परिसर में नारेबाजी कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


रविवार रात आई तेज आंधी और भारी ओलावृष्टि से मौदहा के कई गांवों में फसलें जमींदोज हो गईं। एसडीएम किशोर गुप्ता ने सोमवार को 32 गांवों में नुकसान होने की बात कही थी। मंगलवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ता किसानों का हाल जानने गांवों में पहुंचे। किसानों ने उन्हें बताया कि गुढ़ा, परहेटा, किसवाही, गढ़ा, बैजेमऊ, टोला, बुढ़ई, सिसोलर, भुलसी, भटुरी, छानी, बक्छा, भैंसमरी, लेवा, पासुन, भमई, चांदी, टिकरी, कपसा, सिजवाही, बिहरका, घटकना, खंडेह, इचौली, गुसियारी, बम्हरौली, खैरी, खदरा आदि गांवों में फसलें 50 से 90 प्रतिशत तक बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन


अभी भी खेतों में पानी भरा है। भाजपाइयों ने किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर मटर, सरसों और गेहूं की बर्बाद फसलों को देखा। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की है कि शीघ्र ही पीड़ित किसानों को हर संभव आर्थिक मदद दी जाए। उनके ऋण माफ किए जाएं। मौके पर जयकरन सिंह, रमेश सिंह, सुरेंद्र तिवारी, अतुल सिंह, कुलदीप गुप्ता, अरविंद वर्मा, सुरेश भदौरिया, अरविंद महाराज, मदन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed