{"_id":"617c05da25e43829d45eaa9a","slug":"bjp-mp-niranjan-jyoti-said-priyanka-pratigya-yatra-will-not-make-any-difference-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा सांसद निरंजन ज्योति बोलीं- प्रियंका की प्रतिज्ञा यात्रा से प्रदेश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा सांसद निरंजन ज्योति बोलीं- प्रियंका की प्रतिज्ञा यात्रा से प्रदेश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा
Fri, 29 Oct 2021 08:01 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:01 PM IST
सार
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा से प्रदेश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लोगों को पहले यह तो पता हो कि प्रतिज्ञा क्या है। जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां उनके लोग किसानों पर लाठियां चला रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री व फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार शहर के सुभाष बाजार निवासी भाजपा नेता लक्ष्मी रतन साहू और भाजपा नेत्री राधा चौरसिया के यहां पहुंची। लक्ष्मी के भाई व राधा के बेटे की मौत हो गई थी। उन्होंने दोनों के परिजन को ढांढस बंधाया। इस दौरान कहा कि प्रियंका की प्रतिज्ञा यात्रा से प्रदेश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने आंबेडकर पार्क में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा से प्रदेश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लोगों को पहले यह तो पता हो कि प्रतिज्ञा क्या है। जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां उनके लोग किसानों पर लाठियां चला रहे हैं। राजस्थान में दलित बेटे को पांच छह लोगों ने डंडों से पीट पीटकर मार डाला। शव उसके घर में रख आए। कम से कम प्रियंका गांधी वहां पहुंच जातीं और वहां प्रतिज्ञा करतीं की वह आरोपियों को सजा दिलवाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने ऐसा नहीं किया। वह प्रदेश में चुनाव होने के कारण राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए बयानबाजी कर रही हैं। यह जनता भी जानती है। बीजेपी हर वर्ग के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। जिसका पात्रों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव पत्योरा पहुंचीं। यहां वाटर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान पत्योरा से फतेहपुर जिले को जोड़ने वाले पुल की जल्द ही आधारशिला रखने की बात कही।
विज्ञापन