फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BJP District President wiped the tears of a youth harassed by the police.

Hamirpur News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने पोछें पुलिस से प्रताड़ित युवक के आंसू

Mon, 06 Jul 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP District President wiped the tears of a youth harassed by the police.
फोटो 06 एचएएमपी 20- पीड़ित युवक का हाल जानने घर पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण एवं मौजूद सपा कार्यकर्ता। संवाद
हमीरपुर। वारंटी के नाम की गलतफहमी में पुलिस ने जिस युवक को प्रताड़ित किया था उसके आंसू पोंछने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद उसके घर पहुंचीं। उन्होंने मेरापुर निवासी शिवराज निषाद से पूरी घटना की जानकारी ली। फिर पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर वार्ता कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन




पीड़ित की मां ने भाजपा जिलाध्यक्ष को बताया कि उसके बुढ़ापे का यही सहारा है। पुलिस ने बड़ी बेरहमी से इसे पीटा है। पुलिस के अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए। बहन ने बताया कि जब हम इलाज के लिए बाहर ले जा रहे थे तब भी रास्ता रोक लिया था। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिया कि दोषी पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस ने शिवराज को थाने में बड़ी बेरहमी से पीटा है। उन्होंने कहा कि उन्हें घटना के बारे में लखनऊ में जानकारी हुई थी। जब वह आज लौटीं तो सीधे यहां आ गईं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस कप्तान से बात हुई और निष्पक्ष जांच कराने के लिए कहा है। कप्तान ने भरोसा दिया है कि जांच चल रही है, जो दोषी होगा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed