{"_id":"661c15e9e44f76e59606ce14","slug":"bike-rider-going-to-distribute-sisters-wedding-cards-dies-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-110146-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
जसपुरा थानाक्षेत्र के कुम्हरिया डेरा निवासी राजू यादव का पुत्र अनुज (21) पल्सर बाइक से शनिवार की रात बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए कस्बे की ओर आ रहा था। तभी इसौली के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
पिता राजू यादव ने बताया कि 23 अप्रैल को बेटी अंजना की शादी है और उसी की शादी के कार्ड बांटने के लिए इकलौता बेटा अनुज (21) बाइक से निकला था। बताया कि उसके दो बेटियां और इकलौता बेटा था। बड़ी बेटी नीलम की शादी पिछले वर्ष हो गई थी। अंजना की शादी की तैयारियां घर पर चल रही थी। इकलौते बेटे की मौत से परिजन आहत हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।