{"_id":"692206a0978af40cda0600e9","slug":"bc-sakhis-will-soon-be-appointed-in-112-gram-panchayats-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-132821-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 112 ग्राम पंचायतों में बीसी सखियों की जल्द होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 112 ग्राम पंचायतों में बीसी सखियों की जल्द होगी नियुक्ति
Sun, 23 Nov 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की 112 ग्राम पंचायतों में जल्द ही बीसी सखियों की नियुक्ति की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी। ये महिलाएं बैंकिंग लेनदेन में सहायता करेंगी और ग्रामीण आबादी को वित्तीय सेवाएं प्रदान करेंगी। शुरूआत के छह माह तक इन्हें एनआरएलएम विभाग द्वारा चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा।
जनपद की 330 ग्राम पंचायतों में 7,300 से अधिक स्वयं सहायता समूहों से करीब 75 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। इस योजना से जुड़ी महिलाएं डिजिटल और वित्तीय सेवाओं की पहुंच ग्रामीणों तक सहजता से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिला मिशन प्रबंधक प्रशांत मिश्रा ने बताया कि जल्द ही इन बीसी सखियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए उन्हें छह दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विभाग की ओर से डिवाइस व ओडी लिमिट के लिए 75 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे।