फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Baswari beat Damupurwa by four wickets

Hamirpur News: बसवारी ने दामूपुरवा को चार विकेट से हराया

Sun, 15 Feb 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Baswari beat Damupurwa by four wickets
गहरौली (हमीरपुर)। गांव खड़ेही लोधन स्थित संगम स्टेडियम में चौथे दिन क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला खेला गया। बसवारी और दामूपुरवा की टीमों के बीच हुए इस मैच में बसवारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दामूपुरवा को चार विकेट से पराजित किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का भरपूर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए इस मैच का शुभारंभ समाजसेवी योगेश राजपूत ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर बसवारी टीम के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दामूपुरवा टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में आक्रामक खेल दिखाते हुए 144 रन बनाए, जिससे बसवारी को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसवारी की टीम ने भी तेज शुरुआत की। बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरते हुए 11 ओवर और 4 गेंदों में ही 145 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में अंपायर की भूमिका शशिकांत और प्रिंस ने निभाई, जबकि कमेंट्री रविंद्र राजपूत, सुखलाल और धीरेंद्र ने की। दर्शकों ने चौके, छक्के और विकेट गिरने पर खिलाड़ियों का खूब हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed