{"_id":"696296bdaad98f5572065e12","slug":"basic-will-have-to-celebrate-sports-festival-for-rs-300-and-annual-function-for-rs-1200-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-134670-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बेसिक को 300 में खेल महोत्सव और 1200 रुपये में मनाना होगा वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बेसिक को 300 में खेल महोत्सव और 1200 रुपये में मनाना होगा वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
हमीरपुर। परिषदीय स्कूलों में प्रति विद्यालय खेल महोत्सव का आयोजन 300 रुपये में होगा, जबकि वार्षिकोत्सव 1200 रुपये में कराना होगा और वह भी पूरे धूमधाम से। ये निर्देश निदेशक राज्य परियोजना ने दिए हैं। जनपद में 967 परिषदीय स्कूल और सात कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए बजट आवंटित किया गया है।
जिले के परिषदीय स्कूलों में 1200 रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से 967 विद्यालयों में वार्षिकोत्सव के आयोजन के लिए 11.60 लाख रुपये, सभी सात कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव के लिए 8400 रुपये आवंटित किए गए हैं। इस प्रकार वार्षिकोत्सव के लिए कुल बजट 11.68 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, प्रति विद्यालय 300 रुपये के हिसाब से परिषदीय स्कूलों में खेल महोत्सव के लिए 2,90,100 रुपये और जिले के सात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 2100 रुपये निर्धारित हैं। इस प्रकार खेल महोत्सव के लिए 2,92,200 रुपये आवंटित किए गए हैं। यह आयोजन सभी विद्यालयों में 31 जनवरी तक करवाना अनिवार्य है।
-- -- -- -- -- -- -
इस तरह होगा आयोजनः
राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने बीएसए को निर्देश जारी किया है कि खेल महोत्सव के लिए खेलकूद की सामग्री की व्यवस्था व दौड़ प्रतियोगिता के लिए ट्रैक बनाए जाने के लिए कम्युनिटी मोबलाइजेशन मद से प्रति विद्यालय तीन सौ रुपये खर्च किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार (प्रत्येक कक्षा के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार) दिया जाएगा। साथ ही नामांकित बच्चों में से सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, वार्षिकोत्सव के आयोजन के लिए विद्यालय की साज-सज्जा, टेंट, कुर्सियां, दरी, पुरस्कार व सभी अभिभावकों के जलपान की व्यवस्था के लिए एसएमसी ट्रेनिंग मद से 1200 रुपये प्रति विद्यालय खर्च किया जाएगा। वार्षिकोत्सव में सभी विद्यार्थियों के अभिभावक आमंत्रित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सभी प्रतियोगिताओं, पुरस्कार सम्मान समारोह व गतिविधियों की फोटो व वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि 31 जनवरी तक इन आयोजनों को अनिवार्य रूप से संपन्न कराएं। निर्धारित धनराशि का उपयोग शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाएगा और कार्यक्रमों की फोटो व वीडियोग्राफी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
- आलोक सिंह, बीएसए।