{"_id":"5772c7144f1c1bc97379c2ea","slug":"ax-fell-on-a-power-sub-station-a-huge-crash-obc","type":"story","status":"publish","title_hn":" पावर सबस्टेशन पर गिरी गाज, ओबीसी धड़ाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर सबस्टेशन पर गिरी गाज, ओबीसी धड़ाम
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ओसीबी को ठीक करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात राठ क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान 33केवीए पावर स्टेशन में गाज गिरने से ओसीबी मशीनें धड़ाम हो गईं। मशीनों के जलने से आधी रात से पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। करीब 12 घंटे बाद मंगलवार दोपहर बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन
कस्बे के 33केवीए पावर स्टेशन से औडे़रा फीडर, मौदहा बांध, सरीला, गोहांड, टेलीफोन एक्सचेंज, जलनिगम और कस्बे के तीन फीडर संचालित होते हैं। बीती रात करीब दो बजे तेज बारिश के दौरान औड़ेरा फीडर लाइन में आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे 33केवीए पावर स्टेशन पर लगी ओसीबी मशीनें धुआं देने लगीं और औडे़रा फीडर की मशीन में आग लग गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से राठ कस्बे के तीनों फीडर सहित धमना, औडे़रा, अकौना, बहगांव, छानी, जखेड़ी, ददरी, टिकरिया, कस्बा खेड़ा आदि गांव अंधकार में डूब गए। इसके अलावा सरीला, गोहांड की भी बिजली गुल हो गई। सुबह पावर कारपोरेशन के जेई भूपसिंह ने पावर हाउस पहुंच मशीनों का जायजा लिया।
विज्ञापन
बताया कि आकाशीय बिजली से औड़ेरा फीडर की ओसीबी जल गई। अन्य ओसीबी बच गई हैं। पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने दोपहर तक कड़ी मशक्कत कर किसी तरह से क्षेत्र की बिजली चालू कर दी। औडे़रा फीडर से जुडे़ गांवों की बिजली ठप रही। जेई ने बताया कि ओसीबी को ठीक किया जा रहा है।
पूर्व विधायक डा.अम्बेश कुमारी, सपा के जिला महासचिव संतराम राजपूत, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर उन्हाेंने पावर कारपोरेशन के एमडी एके मिश्रा और ट्रांसमिशन वितरण प्रबंध निदेशक विशाल चौहान से मुलाकात की।
पूर्व विधायक डा.अम्बेशकुमारी ने बिजली की हो रही अघोषित कटौती को लेकर वार्ता की। एमडी ने बिजली की अघोषित कटौती को लेकर तत्काल 18 से 20 घंटे बिजली देने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने बताया कि क्षेत्र के किसानाें और आम लोगों को भरपूर बिजली मुहैया कराई जाएगी।