{"_id":"65da2e2af971dc52ef09de78","slug":"auto-driver-dies-due-to-collision-with-truck-on-highway-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-104923-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
महोबा/कबरई। कस्बा कबरई में सवारियां छोड़कर घर वापस लौट रहे ऑटो चालक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक व उसके वाहन की तलाश कर रही है।
शहर के मोहल्ला ढलैतनपुरा निवासी फहीम खान (45) ऑटो चालक था। शुक्रवार की शाम वह सवारियां भरकर कस्बा कबरई गया था। सवारियां छोड़ने के बाद रात करीब 12 बजे वह ऑटो लेकर घर वापस लौट रहा था। तभी रिलायंस पेट्रोलपंप कबरई के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े घायल को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई वसीम ने बताया कि फहीम अविवाहित था और ऑटो चलाकर भरण-पोषण करता था। कबरई से सवारियां छोड़कर आते समय हादसा हुआ, जिससे भाई की मौत हो गई और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से भाई वसीम, हसीन, मुकीम व मुस्तकीम का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग सड़क हादसों में भाइयों समेत नौ लोग घायल हो गए। जनपद हमीरपुर के मझगांव निवासी सत्यम (21) शनिवार की दोपहर भाई उत्तम (25) व बिंवार निवासी कालूदास (55) के साथ कस्बा चरखारी में अपनी बहन अर्चना के लिए लड़का देखने आ रहा था। तभी चरखारी-खरेला मार्ग पर एकाएक आई नीलगाय से बाइक टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी तरह महिला राजस्व निरीक्षक शोभा, पठा निवासी आर्यन, बिलवई निवासी शोभारानी, बजरिया निवासी मन्नू, पसवारा निवासी प्यारीबाई और मामना निवासी दिनेश अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।