फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Attempt to convert a woman on the pretext of curing her illness

Hamirpur News: महिला की बीमारी ठीक करने के बहाने धर्मांतरण की कोशिश

Sat, 11 Jan 2025 01:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 11 Jan 2025 01:47 PM IST
विज्ञापन
Attempt to convert a woman on the pretext of curing her illness
घर के अंदर बनी मजार व मामले की जानकारी देता दंपती। - फोटो : घर के अंदर बनी मजार व मामले की जानकारी देता दंपती।
मौदहा (हमीरपुर)। धर्मांतरण के मामले को लेकर जिले का मौदहा कस्बा एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां महिला की बीमारी ठीक कराने के नाम पर एक दूसरे समुदाय के घर में मजार बनवाकर रिश्तेदारों समेत जानमाल की धमकी दे धर्मांतरण करने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन

हिंदू संगठन के सामने आने पर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार को हिरासत में लिया गया है। मौदहा कस्बे के मोहल्ला पूर्वी तरौस बाकी तलैया निवासी उर्मिला वर्मा ने काेतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह करीब दो वर्ष से बीमार चल रही थीं। इसी बीच उनकी मुलाकात बांदा जनपद की मर्दन नाका कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला छिपटहरी निवासी से हुई। उसका हाल मुकाम मोहल्ला कसौड़ा मथुरा मंदिर कस्बा मौदहा के कथित मौलाना नूूरुद्दीन से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उससे कहा कि तुम मजार पर आओ सब ठीक हो जाएगा। आरोप है कि कुछ दिन बाद नूरुद्दीन अपने भतीजे मेराजू हसन व खालिक निवासी कस्बा के मोहल्ला रागौल को लेकर घर आया। उसने घर के एक कमरे के कोने में मजार बनवाकर पूजा व उर्स करने की सलाह दी। साथ ही रिश्तेदारों के साथ धर्मांतरण की बात कही।
10 जनवरी की रात करीब ढाई बजे नूरुद्दीन, खालिक व कस्बा के हुसैनियां निवासी इरफान के अलावा बांकी तलैया निवासी मोहम्मद हनीफ उसके घर आए। इसके बाद उर्स का कार्यक्रम कराया और फातिहा पढ़ाया। वहीं इनके कहने पर आए कुछ रिश्तेदार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां इन्होंने सभी को प्रलोभन दे सामूहिक धर्मांतरण का दबाव बनाया।
प्रलोभन पाकर पहले दबी जुबान इसके लिए हामी भरी, लेकिन समझ आने पर ऐसा ना करने का निर्णय लिया। जिस पर उन लोगों ने उन्हें जानमाल की धमकी दी। मामले की सूचना हिंदू संगठनों के नेताओं को मिलने पर सभी ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।

एएसपी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि उर्मिला की तहरीर पर धर्म परिवर्तन की पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें जनपद बांदा निवासी नूरुद्दीन, मेराजु हसन, रागौल निवासी खालिद, हुसैनिया मोहल्ला निवासी इरफान व पूर्वी तरौस निवासी हनीफ शामिल हैं। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed