फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Arrested 25 thousand prize money absconding in gangster act

गैंगेस्टर एक्ट में फरार 25 हजार के इनामी को दबोचा

Wed, 22 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Arrested 25 thousand prize money absconding in gangster act
पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गए 25 हजार के इनामी आरोपी के मामले में जानकारी देते एसपी कमलेश दीक्षित? - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। मुस्करा थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी अवैध रूप से शराब बनाने और बिक्री कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज थे। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया तो पकड़े जाने के डर से वह फरार चला रहा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि थाना मुस्करा में कबूतरा डेरा निवासी मनोज कुमार अवैध शराब बेचने का काम करता रहा है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पांच और गैंगेस्टर का मामला दर्ज किया था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
विज्ञापन

इसके चलते इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि मुस्करा पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलगांव जाने वाली सड़क नहर पुलिया के पास मनोज है। पुलिस ने दबिश दी तो मनोज ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उसको घेरकर दबोच लिया। बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद किया है। आरोपी शातिर अपराधी है, जिसका थाना मुस्करा में आपराधिक इतिहास है। उसको पकड़ने में थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा, उपनिरीक्षक सतीश कुमार शुक्ल, नंदकिशोर पांडेय, आरक्षी अमर बहादुर, पंकज मौर्या, शिवकुमार तिवारी, महिला सिपाही पिंकी देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed