फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Arrangements were left unfinished, the rounds were taken in the open, and the garland was worn.

Hamirpur News: धरे रह गए इंतजाम, खुले में लिए फेरे, पहनाई वरमाला

Thu, 19 Mar 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arrangements were left unfinished, the rounds were taken in the open, and the garland was worn.
हमीरपुर। शासन-प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते बुधवार को 37 डिग्री तापमान में उपहार का सामान पाने के लिए वधुओं के परिजन घंटों धूप में तपते नजर आए। कहीं भी गर्मी से बचाव के लिए पंखे व कूलर भी नजर नहीं आए। हालत यह रही कि जोड़े अधिक होने से पंडाल में जगह का अभाव हो गया। इससे कई जोड़े पंडाल के बाहर बैठे नजर आए। इस बीच 502 जोड़ों के सापेक्ष 475 जोड़ों ने एक-दूजे को वरमाला पहनाकर हाथ थामा है।
विज्ञापन

चालू सत्र 2025-26 में जिला प्रशासन ने बुधवार को सामूहिक विवाह का आयोजन शहर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में कराया। समाज कल्याण विभाग ने गर्मी होने के बावजूद व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया। लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिए। कहा कि आज का दिन अभूतपूर्व है, जो हम सभी को एक साथ 475 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने का पुण्य प्राप्त हुआ है। इस मौके पर उनके साथ सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख मौदहा लालाराम निषाद, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएम राकेश कुमार, डीडीओ राघवेंद्र सिंह सहित जिले भर के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन




तेज धूप से हो रही परेशानी
वधू का भाई धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा ओढ़े नजर आया। बताया कि लगभग एक घंटे से लाइन में लगे हैं। तेज धूप के चलते परेशानी हो रही है।- धीरेंद्र, राठ।


45 मिनट हो गए अभी नंबर नहीं आया
भतीजी की शादी कराने आई हूं। वधू का सामान लेने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। करीब 45 मिनट से धूप में तप रही हूं। अभी नंबर नहीं आया है। राजकुमारी, पुरैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जो भी है सब ठीक है
बड़ी मुश्किल से सामान मिला है। बैग को खोलकर देख रहे थे कि क्या-क्या सामान मिलता है। इसमें पायल व बिछिया नहीं मिली, जो भी है सब ठीक है। - लाखन सिंह, बहगांव राठ।




पंडाल में जगह नहीं तो यहीं बैठ गए

कार्यक्रम में देरी से आए हैं। सामान के लिए घंटों लाइन पर लगना पड़ा है। पंडाल में जगह न मिलने के कारण यहीं छाया में बैठ गए। - अशोक, बजेहटा।
जिले भर से कुल 502 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया है। पहले संख्या कम थी, लेकिन बाद में और जोड़े आ जाने से संख्या पूरी पहुंच गई। इस सीजन में अब तक कुल 1192 जोड़ों का विवाह कराया गया है। कहीं भी कोई समस्या नहीं रही।


हिमांशु अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed