फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Approval given for operation of Blood Component Separation Unit

Hamirpur News: ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के संचालन को मिली मंजूरी

Tue, 24 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Approval given for operation of Blood Component Separation Unit
हमीरपुर। चार साल के इंतजार के बाद आखिरकार जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट के संचालन को लाइसेंस मिल ही गया। अब जल्द ही इसका संचालन शुरू होगा। इससे जिला अस्पताल से ही मरीजों को प्लेटलेट्स व प्लाज्मा मिलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को शासन से ब्लड सेपरेशन यूनिट संचालन का लाइसेंस मिल गया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर मशीनों व अन्य कमियों को पूरा किया जाएगा। जो लोग कानपुर, लखनऊ जाकर इलाज नहीं करा सकते, उनके लिए ब्लड सेपरेशन यूनिट वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रबंधन ने वर्ष 2020 में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के लिए एस्टीमेट भेजकर बजट मांगा था। जिसे नवंबर 2021 में बजट की मंजूरी मिल गई थी। तत्कालीन सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश से यूनिट के लिए जगह की मांग की गई थी। उन्होंने ब्लड बैंक के पास जगह चयनित कर सूचना भेज दी थी। बजट मिलते ही यूनिट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई और इसे नवंबर 2022 में पूरा भी कर लिया गया। यूनिट में मशीनें व सभी मेडिकल उपकरण भी लगा दिए गए, इसके बाद यूनिट के संचालन के लिए शासन से लाइसेंस की मांग की गई। वह तीन साल बाद जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed