फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Anushika first, Jyoti second in poster competition.

Hamirpur News: पोस्टर प्रतियोगिता में अनुशिका प्रथम, ज्योति द्वितीय

Tue, 13 Oct 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Anushika first, Jyoti second in poster competition.
फोटो 13 एचएएमपी 21- राजकीय महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता में बनाएं चित्रों को दिखाते विद्य
भरुआ सुमेरपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में विकसित भारत एवं मेरे सपनों का भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. विद्या वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और पोस्टर के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य, विकास और प्रगति से जुड़े विचारों को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनुशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि इसी कक्षा की ज्योति द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा नैन्सी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर नरेंद्र चौधरी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed