फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Anna Saand rammed the innocent, death

Hamirpur News: अन्ना सांड़ ने मासूम को पटका, मौत

Tue, 23 May 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Anna Saand rammed the innocent, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। भौंरा गांव में दरवाजे के सामने खेल रही आठ वर्षीय मासूम को अन्ना सांड ने उठाकर पटक दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को सीएचसी जसपुरा ले जाया गया। जहां से उसे बांदा रेफर कर दिया गया। बांदा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के भौंरा गांव निवासी शिवमंगल प्रजापति ने बताया कि बीते दिन उसकी पुत्री लक्ष्मी (8) घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक अन्ना सांड ने उसे उठाकर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को परिजन इलाज के लिए जसपुरा सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे बांदा रेफर कर दिया गया। बांदा में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि बच्ची की मौत की सूचना नहीं दी गई है। अगर तहरीर आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 330 अस्थायी पशु आश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें करीब 38 हजार गोवंश संरक्षित किए जाने का दावा पशुपालन विभाग करता रहा है। मौजूदा समय में खेत खाली हो जाने के चलते सभी गोशालाओं से मवेशियों को छुट्टा छोड़ दिया गया है। जो सड़कों, चौराहों, गांव की गलियों व खेतों में विचरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1

एक्सप्रेस-वे में दो युवकों की जा चुकी है जान

10 जनवरी 2023 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मवेशी से बाइक टकराने में दो लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी ऋषिकेश और अमित के रूप में हुई है। ऋषिकेश अपनी शादी की खरीदारी कर दोस्तों के साथ दिल्ली से लौट रहा था। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था, जो सड़क से टकराते ही टूट गया।

केस- 2

दर्जी की हो चुकी है मौत

18 मार्च 2023 को बिवांर निवासी टेलर मकबूल अहमद अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। मुस्करा बिवांर मार्ग पर अन्ना मवेशियों के झुंड में से एक मवेशी ने उनके सींग घोंप दिया था। जिससे वह घायल हो गए। इलाज के लिए राठ से झांसी रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई।

----------------

अब तक दैवीय आपदा से किसी को नहीं मिली राशि

आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रंजन ने बताया कि साड़ के हमले से दैवीय आपदा के तहत धनराशि प्रदान की जाती है। लेकिन अब तक किसी ने आवेदन नहीं किया है। भौंरा गांव में साड़ के हमले बच्ची की मौत की सूचना मिली थी लेकिन उनके परिजनों ने पोस्टमार्टम ही नहीं कराया है।

पांच माह में 20 से ज्यादा मामले आ चुके हैं सामने

अन्ना मवेशियों के हमले कोई नई बात नहीं है। हाईवे से लेकर ग्रामीण मार्गों पर छुट्टा जानवरों ने कब्जा जमा रखा है। बीते पांच माह में 20 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है।
फोटो- 22 एचएएमपी 13 परिचय- लक्ष्मी की फाइल फोटो। संवाद

अन्ना सांड़ ने मासूम को पटका, मौत

-भरण पोषण की धनराशि बचाने को छुट्टा छोड़े मवेशी, लोगों के लिए बन रहे घातक

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed