फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Angry villagers blocked the overload vehicle

Hamirpur News: ओवरलोड वाहन निकलने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked the overload vehicle
महोबा। दमौरा-पसवारा मार्ग पर बस्ती के बीच से निकल रहे गिट्टी व पत्थर लदे ओवरलोड वाहनों से उछलकर गिर रहे पत्थरों से ग्रामीण भड़क गए। रविवार की रात ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर पसवारा चौकी के पास जाम लगा दिया। जिससे पूरी रात ओवरलोड वाहन नहीं निकल सके। सोमवार की सुबह पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पत्थरमंडी कबरई की पचहरा मंडी से ट्रक व डंपर गिट्टी व पत्थर लादकर दमौरा, रतौली, पसवारा होते हुए गुजरते हैं। वाहन ओवरलोड होने पर कार्रवाई से बचने के लिए चालक बस्ती के बीच से गुजर रहे हैं। जिससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। वहीं आएदिन हादसे हो रहे हैं। रविवार की शाम करीब आठ बजे पसवारा निवासी कैलाश रैकवार बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी डंपर से उछलकर एक पत्थर बगल में गिरा। जिसकी चपेट में आने से वह बाल बाल बच गया। इस दौरान बाइक सवार व ट्रक चालक के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर ग्रामीण एकजुट हो गए और सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। जिससे बड़े वाहन फंस गए। सुबह सूचना पर पहुंची चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। उन्होंने 24 घंटे के अंदर ग्रामीणों और ट्रक चालकों के बीच बैठककर समस्या का समाधान निकालने का भरोसा दिया। तब ग्रामीण शांत हुए। जाम से करीब 12 घंटे तक ओवरलोड वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed