{"_id":"68e40b2d4728ffa60f0a62ca","slug":"angry-over-husbands-departure-to-delhi-wife-burns-herself-alive-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-131079-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पति के दिल्ली जाने से नाराज पत्नी ने खुद को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पति के दिल्ली जाने से नाराज पत्नी ने खुद को जिंदा जलाया
Tue, 07 Oct 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में सोमवार शाम एक विवाहिता ने घर में खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति के दिल्ली काम पर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। नाराज पत्नी ने पति के जाने के कुछ घंटे बाद खुद को आग के हवाले कर लिया।
जानकारी के मुताबिक राम जानकी (30) की पुरैनी गांव निवासी बबलू से सात वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसका मायका उजनेड़ी गांव में है। सोमवार दोपहर पति बबलू दिल्ली जाने के लिए घर से निकला। इस बात को लेकर पत्नी उसे रोक रही थी। लेकिन पति नहीं माना। इसी बात से नाराज होकर उसने शाम करीब पांच बजे घर में खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरी महिला पूरी तरह जल गई। जब तक घरवाले मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पवन पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
थाना प्रभारी ने बताया कि राम जानकी ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वह अपने पीछे छह वर्षीय पुत्र बाबू और चार वर्षीय पुत्री काव्या को छोड़ गई है। परिजनों के अनुसार घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।