फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Angry farmers protested at Tedha Power House due to power cut

विद्युत कटौती से नाराज किसानों ने टेढ़ा पावर हाउस में किया प्रदर्शन

Thu, 23 Sep 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers protested at Tedha Power House due to power cut
टेढा गांव के पावर सबस्टेशन में धरना देते किसान। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। अंधाधुंध विद्युत कटौती से नाराज किसानों ने पावर हाउस का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों ने व्यवस्था में सुधार न होने पर मुख्यालय में प्रदर्शन करने तथा आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

टेढ़ा गांव धान उत्पादन का हब माना जाता है। आसपास के कई गांवों में धान पैदा किया जाता है। गांव में विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति दी जाती है। राजू तिवारी आदि का आरोप है कि 24 घंटे में बमुश्किल आठ घंटे बिजली मिल रही है। पानी न मिलने से धान की फसल बर्बाद हो रही है। बुंदेलखंड को 20 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश हैं। लेकिन लापरवाह अधिकारी लागू नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया और काटे गए नलकूप कनेक्शन नहीं जोड़े गए तो जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर आत्मदाह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया कि किसानों के लिए अलग से फीडर है। जिसमे दस घंटे आपूर्ति दी जा रही है। पावर हाउस के गेट पर किसानों के प्रदर्शन करने के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed