फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Anger among the family due to the death of the shepherd in the accident, they blocked the road

Hamirpur News: दुर्घटना में चरवाहे की मौत से परिजनों में आक्रोश, लगाया जाम

Sun, 13 Oct 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 13 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Anger among the family due to the death of the shepherd in the accident, they blocked the road
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में मार्ग दुर्घटना में चरवाहा व दो भैंसों की मौत के मामले में नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से बांदा मार्ग पर पचखुरा मोड़ के पास जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर रोडवेज बसों सहित अन्य वाहन फंस गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने व टक्कर मारने वाली डीसीएम का नंबर खोज कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। मौके पर आए सदर एसडीएम व सीओ सदर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

टेढ़ा निवासी हरीप्रसाद पाल (40) शुक्रवार को भैंस चराकर खेतों से घर वापस आ रहा था। तभी शाम करीब छह बजे बांदा रोड पर पचखुरा मोड़ के निकट तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे व उसकी भैंसों को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना एक भैंस की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी की मौत रात में हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरवाहे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को गांव लाया गया। घटना करने वाली डीसीएम का नंबर पता न चलने से नाराज परिजनों ने रविवार सुबह साढ़े सात बजे ग्रामीणों के सहयोग से शव को बांदा मार्ग पर पचखुरा मोड़ के पास रखकर जाम लगा दिया।
मौके पर लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर आए और परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाम हटाने को तैयार नहीं हुए है।

इस पर एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक व सीओ सदर राजेश कमल मौके पर आकर परिजनों को सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम लगने से करीब तीन घंटे वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed