फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Anganwadi worker has not distributed nutritional food for eight months, service will end

Hamirpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने नहीं बांटा आठ माह से पोषाहार, समाप्त होगी सेवा

Tue, 05 Mar 2024 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker has not distributed nutritional food for eight months, service will end
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। जलाला ग्राम पंचायत के मजरा भभौरा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में आठ माह से पोषाहार का वितरण नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रधान की शिकायत पर जांच में पहुंची मुख्य सेविका को गत आठ माह से पोषाहार वितरण न किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। मौके पर पोषाहार भी नहीं मिला है, जो मिला है वह वितरण लायक नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री मुख्य सेविका को अभिलेख भी नहीं दिखा सकी। तीन दिवस में अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए गए। सेवा समाप्त की चेतावनी दी गई है।
जलाला की प्रधान बिट्टो सिंह ने सीडीपीओ से शिकायत करके बताया कि भभौरा के आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका रीता देवी, सहायिका माया देवी ने अगस्त 2023 से पोषाहार का वितरण नहीं किया है। सीडीपीओ प्रीति भिलवारे ने मामले की जांच मुख्य सेविका तारा देवी को सौंपी थी। मुख्य सेविका की जांच में प्रधान सहित लाभार्थी अंशिता, ललिता, शालिनी ने बताया कि उनको पिछले नौ माह से पोषाहार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मुख्य सेविका को केंद्र में आधा पोषाहार मौजूद मिला, लेकिन वह वितरण लायक नहीं बचा है। जांच रिपोर्ट के बाद सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्ति की संस्तुति की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता का मानदेय पूर्व में ही रोक दिया गया था। सीडीपीओ की सेवा समाप्ति की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed