फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   An FIR has been filed against the son for culpable homicide not amounting to murder after his father's death.

Hamirpur News: पिता की मौत पर बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Sat, 23 May 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against the son for culpable homicide not amounting to murder after his father's death.
महोबा। शहर के मोहल्ला भीतरकोट में बृहस्पतिवार की शाम घर के अंदर मिले वृद्ध के शव के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला भीतरकोट निवासी जगदीश अपने बेटे सुरेंद्र के साथ रहता था। सुरेंद्र की पत्नी व बच्चे दिल्ली में रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम जगदीश के घर से पड़ोसियों ने दुर्गंध महसूस की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में वृद्ध का शव मिला था। शव दो से तीन दिन पुराना होने के चलते दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान लोगों ने बताया कि सुरेंद्र अपने पिता से शराब पीने के बाद मारपीट करता था और तीन-चार दिन पहले भी मारपीट हुई थी। यह जानकारी मृतक के नाती प्रदीप ने भी पुलिस को दी। चार दिन से सुरेंद्र भी घर नहीं आया था। मृतक जगदीश के भतीजे महेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सुरेंद्र ने अपने पिता जगदीश की करीब चार दिन पहले पिटाई की और उसे घर में छोड़कर भाग गया। इलाज न मिलने से जगदीश की मौत हो गई। प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed