{"_id":"6a7388bcf5e93f6eb00c515a","slug":"ambulances-fell-short-at-the-district-hospital-they-had-to-be-summoned-from-private-hospitals-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-143471-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जिला अस्पताल में कम पड़ गईं एंबुलेंस, निजी अस्पतालों से बुलानी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जिला अस्पताल में कम पड़ गईं एंबुलेंस, निजी अस्पतालों से बुलानी पड़ी
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 25- कुंडौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर भिड़े रोडवेज बस व टैंकर। संवाद
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे एक बार फिर खून से लाल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा वह दहल गया। घायलों को लाने व ले जाने के लिए जिला अस्पताल की एंबुलेंस कम पड़ गईं। प्रशासन ने निजी अस्पतालों से एंबुलेंस बुलाकर गंभीर लोगों को कानपुर भेजा गया। अस्पताल प्रशासन सहित पुलिस महकमा राहत-बचाव कार्य में जुटा रहा। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मची रही।
बुधवार शाम करीब सात बजे महोबा डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन 1519 हमीरपुर से महोबा की ओर जा रही थी। हिंदुस्तान यूनिलीवर से खाद्य तेल खाली करके ऑयल टैंकर संख्या यूपी 62 बीटी 9564 वापस कानपुर की ओर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर कुंडौरा गांव के पास शिव मंदिर के सामने दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक निसार सहित टैंकर चालक व महोबा निवासी नंदकिशोर नायक 65 की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है। इस दौरान जिला अस्पताल की एंबुलेंस सेवा कम पड़ गई। आनन-फानन में प्रशासन को निजी अस्पतालों की एंबुलेंस बुलानी पड़ी। तब कहीं जाकर घायलों को कानपुर के लिए भेजा गया।
दस मिनट करते-करते एक घंटा गुजर गया, नहीं मिली एंबुलेंस
सुमेरपुर निवासी घायल संजय वर्मा के भाई अजय कुमार ने बताया कि उसकी पुलिस अधीक्षक से बात हुई है। 10 मिनट करते-करते एक घंटा का समय गुजर गया। उसका भाई कलक्ट्रेट में कार्यरत है। प्रशासन की ऐसी व्यवस्था है कि एंबुलेंस तक नहीं मिल रही हैं, जबकि उसके भाई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मम्मा और हम लोगों का एक्सीडेंट हो गया
कानपुर नगर निवासी रजनी (38) पत्नी अनिल यादव अपनी बेटी लाडो (6) के साथ बांदा के सिकहुला जा रहीं थीं। बताया कि सुमेरपुर उतरना था, तभी कुंडौरा गांव के पास सामने से आ रहे टैंकर ने सीधे टक्कर मार दी। मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। बेटी लाडो ने बताया कि मम्मा और हम लोग बस से जा रहे थे, तभी एक्सीडेंट हो गया। उसे भी चोट आई है।
पति और बच्चे को देख भूली अपना दर्द
सुमेरपुर कस्बा के चांदथोक मोहल्ला निवासी लवली सिंह (28) पत्नी अनूप सिंह (35) अपने दो साल के बच्चे अर्नव के साथ कानपुर से चलकर सुमेरपुर जा रहे थे। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। पति अनूप को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर किया गया है। खून से लथपथ लवली अपने बच्चे व पति को देखकर अपना दर्द भूल गई। कहा कि भगवान पति व बच्चे को बचा लें, उसे चाहे उठा ले।
ठेला वाले की रही गलती
मौदहा के बिहरका निवासी लेखपाल छत्रपाल मुख्यालय से ड्यूटी करके वापस अपने घर जा रहे थे। बताया कि बस चालक अपनी साइड में था, तभी सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक साइड से टैंकर घुस गया। भगवान ने बाल-बाल बचा लिया।