{"_id":"57f9340b4f1c1b6d53270436","slug":"ambulance-collided-with-a-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराई एंबुलेंस, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से टकराई एंबुलेंस, पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को कानपुर से मरीज को लेकर हमीरपुर घर छोड़ने जा रही निजी एंबुलेंस ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। एंबुलेंस चालक को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है, जबकि, अन्य मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना सुमेरपुर
(हमीरपुर) के गांव बिदोखर निवासी मुन्नूलाल प्रजापति बीमार था। परिजन कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाने ले गए थे। शनिवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वापस बिदोखर लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार एंबुलेंस जैसे ही कसबे के हमीरपुर रोड स्थित स्योंदी-ललईंपुर गांव के पास पहुंची, तभी
भट्ठे से ईंटें लादकर आ रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं चालक हरी सिंह (40) पुत्र जगराम पाल निवासी ग्राम कौरूं (मोहम्मदपुर) थाना मंगलपुर, कानपुर देहात के अलावा बीमार मुन्नूलाल प्रजापति की भाभी सुखरानी और शकुंतला के अलावा
विज्ञापन
भतीजा सुंदरलाल प्रजापति आदि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पीएनसी की एंबुलेंस से कसबे के बेनीसिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने चालक हरी सिंह को कानपुर रेफर किया है। वहीं अन्य घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।