{"_id":"60db5dd08ebc3e6132743420","slug":"amarnath-yatra-2019-cultural-hamirpur-news-hamirpur-news-knp637102919","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा शुरू कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। अमरनाथ यात्री संघ ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को पत्र भेजा है। जिसमें दो वर्ष से बंद चल रही अमरनाथ यात्रा शुरू कराने की मांग की है। संघ का कहना है प्रशासन कोविड नियमों का पालन कराते हुए यात्रा प्रारंभ कराने का मार्ग प्रशस्त करे। ताकि श्रद्धालु भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन प्राप्त हो सकें।
अमरनाथ यात्री संघ के अध्यक्ष डा. नरेश शर्मा, अजयपाल साहू एडवोकेट, बिंदा साहू, अजीत शुक्ला, पंकज तिवारी आदि ने भेजे पत्र में कहा रजिस्ट्रेशन के समय यात्री की सभी स्वास्थ्य संबंधित जांचें होती हैं। पूर्ण रूप से स्वस्थ व्यक्ति को ही यात्रा की अनुमति दी जाती है। ज्यादातर यात्री कोविड वैक्सीन भी ले चुके हैं। स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र भी है। इसके बाद भी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे यात्रियों में रोष व्याप्त हो रहा है। अमरनाथ यात्री संघ के डॉ. शर्मा ने बताया उनकी टीम पिछले दो दशक से प्रतिवर्ष यात्रा में जा रही है।
इस वर्ष भी पूरी तैयारी की गई थी। रजिस्ट्रेशन की सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत 27 जून को ट्रेन का रिजर्वेशन भी हो गया था। 29 जून को पहलगाम से यात्रा शुरू करनी थी। लेकिन जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यात्रा को अनुमति नहीं दी। इससे शिव भक्तों में आक्रोश पनप गया है। अमरनाथ यात्री संघ ने कुछ दिनों के लिए यात्रा शुरू कराने की मांग अपने पत्र में रखी है।