फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Allegations of negligence in treatment over the death of an innocent child, uproar

Hamirpur News: मासूम की मौत पर इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा

Tue, 05 Mar 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in treatment over the death of an innocent child, uproar
महोबा। बुखार से पीड़ित मासूम की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि वार्ड में तैनात कर्मचारी शराब के नशे में था। कई बार वीगो लगाने के लिए हाथ छेदने के बाद भी उसे नस नहीं मिली, जिससे मासूम की हालत और बिगड़ गई। परिजनों ने दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमएस ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
शहर के बजरंग वार्ड निवासी विक्रम श्रीवास मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार शाम उसके 11 माह के बेटे अयांश की तबियत बिगड़ गई। तेज बुखार होने पर रात करीब 12 बजे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बच्चे को वार्ड नंबर तीन में भर्ती कर दिया। सुबह करीब सात बजे अयांश की मौत हो गई। तब परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पिता व बच्चे के दादा ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि वार्ड में तैनात कर्मचारी शराब के नशे में था। वीगो डालने के लिए कई जगह सुई लगाई लेकिन नस नहीं मिली। तब वह बच्चे को इमरजेंसी वार्ड लाए। जहां एक बार में वीगो लग गई। इसके बाद कर्मचारी ने चार से पांच इंजेक्शन लगाए। सुबह बच्चे की मौत होने पर रेफर बना दिया और हालत गंभीर होने के बात कहते हुए झांसी ले जाने की सलाह दी, लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अयांश उनका इकलौता बेटा था। परिजनों ने पूरा मामला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल को बताया और र्कारवाई की मांग की। सीएमएस ने समिति गठित कर मामले की जांच कराने और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया, तब परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed