फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Allegation of pressuring for a settlement in the case against the husband.

Hamirpur News: पति पर मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने का आरोप

Mon, 06 Jul 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Allegation of pressuring for a settlement in the case against the husband.
भरुआ सुमेरपुर। मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मौदहा निवासी अंतिमा साहू ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी मई 2021 में सुमेरपुर कस्बा निवासी नवनीत साहू के साथ हुई थी। वर्तमान में वह आठ माह की गर्भवती है। पीड़िता का आरोप है कि पति शराब का लती है। पूर्व में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में समझौता कराने के उद्देश्य से दो जुलाई की रात उसका पति 8-10 अज्ञात लोगों के साथ उसके कमरे में घुस आया। उस समय मायके पक्ष का शोभित सोनी उसे दवा देने आया हुआ था। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज कर शोभित के साथ मारपीट की। बाद में दोनों को थाने ले गए। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed