फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Allegation of breaking into a warehouse, assault, and theft of a mobile phone and cash.

Hamirpur News: गोदाम में घुसकर मारपीट, मोबाइल और नकदी ले जाने का आरोप

Thu, 02 Jul 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Allegation of breaking into a warehouse, assault, and theft of a mobile phone and cash.
हमीरपुर। शहर के पुराना बेतवा घाट क्षेत्र स्थित एक गोदाम में घुसकर चार लोगों पर मारपीट करने, मोबाइल और नकदी ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को पारिवारिक एवं संपत्ति विवाद से जुड़ा बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूफीगंज बाजार निवासी रोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर वह पिता लक्ष्मीशरण गुप्ता के साथ गोदाम में मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे चार लोग गोदाम में पहुंचे और सामान बाहर निकालने की बात कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पिता के साथ मारपीट की और उन्हें भी पकड़ लिया। आरोप है कि घटना के दौरान गोदाम में रखे करीब 40 से 45 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लेकर आरोपी चले गए। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक एवं गोदाम के कब्जे से जुड़े विवाद का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed