{"_id":"6ad11c8b87dcfc405c06cd10","slug":"akshara-becomes-dios-for-a-day-learns-about-the-work-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-146431-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एक दिन की डीआईओएस बनी अक्षरा, समझा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एक दिन की डीआईओएस बनी अक्षरा, समझा कामकाज
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 35- डीआईओएस की कुर्सी पर बैठी छात्रा अक्षरा। संवाद
हमीरपुर। मिशन शक्ति के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा अक्षरा को एक दिन का जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बनाया गया। कुर्सी पर बैठकर छात्रा ने विभागीय कामकाज को समझा और अनुभव लिया। साथ ही उसने डेमो फाइलों पर हस्ताक्षर भी किए।
बृहस्पतिवार को शहर स्थिति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की टॉपर छात्रा अक्षरा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंची। उसको बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उसे कार्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। अक्षरा ने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सभी पटल सहायकों को समय पर आने, कार्यों को निष्ठा से करने और समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। छात्रा ने कहा कि वह प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करती है। इससे छात्राओं को उच्च पदों पर बैठाकर उन्हें आत्मविश्वास और प्रेरणा दी जा रही है। अब उनका लक्ष्य भी भविष्य में एक उच्च अधिकारी बनना है जिसके लिए वह पूरे मन से पढ़ाई करेंगी।
कक्षा तीन की छात्रा अस्मिता ने संभाला डीएसओ का प्रभार
शहर के सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा तीन की छात्रा को एक दिन के लिए जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया। छात्रा ने अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर कामकाज करने के तरीके सीखे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को छात्रा अस्मिता राजपूत ने डीएसओ की कुर्सी पर बैठकर कामकाज के तरीके सीखे। साथ ही उसने विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया। ये गतिविधियां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनाओं के तहत आयोजित की जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छोटी उम्र से ही छात्राओं के भीतर प्रशासनिक सेवाओं के प्रति रुचि और आत्मविश्वास पैदा करना है। छात्रा ने कहा कि इस पहल से उसका आत्मविश्वास बढ़ा है। बड़ी होकर वह अधिकारी बनना चाहती है। इसके लिए वह कठिन परिश्रम करेगी।