{"_id":"69065d08488d48904e0705fd","slug":"ai-based-cameras-to-keep-an-eye-on-traffic-violators-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-132013-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर एआई-आधारित कैमरे रखेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर एआई-आधारित कैमरे रखेंगे नजर
Sun, 02 Nov 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अब यातायात नियमों को तोड़ने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। ट्रिपल राइडिंग से लेकर गाड़ी चलाते हुए मोबाइल इस्तेमाल करने, यातायात नियमों के उल्लंघन का पता लगाने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कैमरे लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा है।
परिवहन विभाग ने एएनपीआर पर आधारित उल्लंघन का पता लगाने वाले 10 कैमरों का प्रस्ताव बनाया है। इसी प्रकार स्पीड कैमरे 17, हेलमेट व सीट बेल्ट के लिए (एआई बेस वाइलेंसनल डिटेक्शन कैमरे) 32 व शारीरिक गतिविधियों का पता लगाने के लिए (डिजिटल साइनेज) 32 सहायक तकनीक की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
जिले में यह एडवांस एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशन के जरिए दुर्घटनाओं और संबंधित हताहतों की संख्या को कम करने में मदद मिलेगी। इसका मकसद उन चालकों की संख्या को कम करना है जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। अपराधियों को दंडित करना, और चौराहों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाना है। इससे जिले की सड़कों को पैदल चलने वालों और मोटर चालकों दोनों के लिए सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
यह टेक्नोलॉजी वाहनों की करेगा पहचान
एएनपीआर टेक्नोलॉजी सिस्टम वाहनों की पहचान करेगा और यदि वाहन नियम का उल्लंघन कर रहा है तो एक अलर्ट करेगा। यह सिस्टम प्रत्येक वाहन के उल्लंघन के इतिहास का भी ट्रैक रखेगी और जरूरत के मुताबिक रिपोर्ट तैयार करेगी। जिले में स्पीड लिमिट (गति सीमा) का उल्लंघन, बिना हेलमेट के तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना और खुला माल ढोना, व्यावसायिक वाहनों में ओवरलोडिंग हैं। साथ ही गलत लेन में वाहन चलाना, बसें अपने तय लेन में न चलना, सड़कों पर खड़ी निजी गाड़ियां प्रमुख समस्याएं हैं।
-- -- -- -- -- --
इन स्थानों पर लगेंगे कैमरे
हमीरपुर राठ मार्ग पर पौथिया, मुस्करा, छानी, बिलराया पनवाड़ी मार्ग पर आंबेडकर चौराहा, चिकासी थाने से चिकासी पुल, हमीरपुर कालपी मार्ग पर कुरारा, नेशनल हाईवे पर सुमेरपुर, लक्ष्मीबाई तिराहा, राठ तिराहा, नारायणपुर, मकरांव, बड़ा चौराहा, नरायच सहित अन्य स्थानों पर इनकों स्थापित किया जाएगा।
सड़कों पर सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए हाई रिस्क कॉरिडोर, हाई डेनसिटी कॉरिडोर, क्रिटिकल जंकशन, ब्लॉक स्पॉट, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र व तीव्र मोड़ पर यह 91 इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की स्थापना के लिए मांग की गई है। यह प्रणाली एआई और गहन शिक्षण आधारित तकनीक का इस्तेमाल करके विभिन्न प्रकार के यातायात उल्लंघन का पता लगाने के लिए उपयोगी साबित होगा।
अमिताभ राय, एआरटीओ प्रवर्तन