{"_id":"68e4056c5d8a866f0900d823","slug":"after-waiting-in-line-for-hours-farmers-were-handed-npk-instead-of-dap-but-the-farmers-returned-it-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-118673-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: घंटों लाइन में लगने के बाद डीएपी की जगह एनपीके थमाई, किसानों ने लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: घंटों लाइन में लगने के बाद डीएपी की जगह एनपीके थमाई, किसानों ने लौटाई
Mon, 06 Oct 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 15 परिचय-तहसील चरखारी में धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते यूनियन के पदाधिकार
बेलाताल/चरखारी। जिले में खाद को लेकर समितियों में मारामारी मची है। सोमवार को सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए समिति के बाहर लंबी कतारों में लगे रहे। टोकन मिलने के बाद अधिकांश किसानों को डीएपी की जगह एनपीके खाद दिए जाने पर नाराजगी जताई। अधिकांश किसान एनपीके खाद लिए बिना ही चले गए।
कस्बा बेलाताल में खाद के लिए एसके महाविद्यालय से टोकन वितरित किए गए। सुबह से ही किसान खाद के लिए पहुंचे। जब वह समिति गए तो उन्हें डीएपी की जगह एनपीके खाद दी गई। किसान मोतीलाल, धर्मेंद्र, रामप्रकाश आदि ने बताया कि डीएपी के स्थान पर एनपीके दिए जाने पर उन्होंने खाद नहीं ली। गेहूं की बोआई का समय नजदीक है। खाद न मिलने से उनकी बोआई पिछड़ रही है। किसानों का आरोप है कि पीसीएफ में तीन दिन पहले छह ट्रक डीएपी खाद आई थी लेकिन वितरण नहीं किया जा रहा है। पीसीएफ केंद्र प्रभारी दिनेश का कहना है कि अधिकारियों का निर्देश मिलते ही किसानों को नियमानुसार खाद का वितरण कराया जाएगा।
चरखारी संवाद के अनुसार भारतीय किसान यूनियन ने खाद की किल्लत समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में धरना दिया। बाद में एसडीएम धीरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंप किसानों को नियमानुसार खाद का वितरण कराने, बीमा घाेटाले की उच्च्स्तरीय जांच कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला, विजय यादव, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।